समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट व मथुरापुर घाट के बीच बूढ़ी गंडक नदी में बुधवार को पुल से कूदे 18 वर्षीय छात्र राहुल कुमार का शव शुक्रवार की सुबह नदी में उपलाता हुआ मिला। शव खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन गांव में नदी में उपलाता मिला, जहां ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचकर राहुल की शिनाख्त की।
बता दें कि बुधवार को बूढ़ी गंडक पुल से राहुल ने छलांग लगा दी थी। उसकी साइकिल पुल पर खड़ी मिली थी। स्थानीय लोगों ने नाव के सहारे देर शाम तक तलाश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जो गुरुवार को भी जारी रहा। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच शुक्रवार को खुद ही उसका शव उपलाता हुआ नदी के उपर आ गया।
मृतक छात्र कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर वार्ड संख्या-9 निवासी महेश महतो का पुत्र राहुल कुमार था। वह ग्रेजुएशन द्वितीय वर्ष का छात्र था और रोज की तरह कोचिंग करने समस्तीपुर आया था। लौटते समय उसने यह कदम उठाया। उसके बैग में मिले कागजातों से पहचान हुई थी। इधर शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अभिभावक की डांट-फटकार के बाद छात्र के तनाव में होने की बात सामने आई है। हालांकि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…