समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुसहो गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न ब्रांडों की कुल 922 लीटर विदेशी शराब बरामद की। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिंदेश्वर महतो उर्फ़ विनो महतो के घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है। जिसे किसी शराब कारोबारी को डिलेवरी की जानी है। सूचना की पुष्टि के लिए बिथान थानाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र राजू के नेतृत्व में तत्काल एक छापेमारी दल टीम का गठन किया गया।
टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां तलाशी के दौरान विंदेश्वर महतो के घर से अलग अलग कंपनियों की 922 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में पीएसआई शेखर सुमन, दरोगा अवध किशोर साह, सअनि संतोष कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार समेत कई पुलिस बल शामिल थे।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…