Samastipur

समस्तीपुर जिले में 50 बूथ बनाए गए यूनिक; 10-10 बूथ बनाए गए पिंक, युवा, आदर्श, महिला व पीडव्लुडी बूथ

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव के तहत समस्तीपुर में सभी प्रशासनिक तैयारी की जा रही है। जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में 3603 बूथ बनाए गए हैं। जहां 29 लाख 40 हजार 776 मतदाता अपना मतदान करेंगे। इसमें प्रत्येक विधानसभा में पांच-पांच बूथ यूनिक होगा। यानी की जिला में 50 मतदान केंद्र ऐसे होंगे, जहां महिला कर्मचारी, युवा कर्मचारी, दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी करेंगे।

यानी सभी विधानसभा में 10 बूथ को पिक बनाया गया। 10 बूथ को युवा बूथ घोषित किया गया। 10 बूथ को आदर्श बूथ बनाया गया है। 10 बूथ को महिला महिला बूथ बनाया गया एवं 10 बूथ को पीडव्लूडी बूथ बनाया गया। यहां संबंधित कर्मचारी ही मतदान कार्य करेंगे। उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इन बूथों पर सभी तैयारी की जा रही है, ताकि 6 नवंबर को मतदान किया जा सके।

विदित हो कि इन बूथों के पीछे का मुख्य उद्देश्य यह है कि चुनाव कार्य में हर तरह के कर्मी की भूमिका होती है। दिव्यांग हो चाहे महिला, फिर युवा हो या अन्य सभी कर्मचारियों की भूमिका इसमें होती है। वही मतदाता भी अपना अधिकार का प्रयोग करेंगे।

108 प्रत्याशियों के होगा भाग का फैसला :

समस्तीपुर जिले के 10 विधानसभा में 108 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को एक करने के लिए पूरी दमखम लगा चुके हैं। प्रत्याशियों के पक्ष में दलों के स्टार प्रचारक भी लगातार प्रचार कर रहे हैं। वहीं प्रत्याशी दिन रात अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता से जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। जिले में 29 लाख 40 हजार 776 मतदाता है, जो इन 108 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमें 15 लाख 68 हजार 36 मतदाता पुरुष हैं।

जबकि 13 लाख 72 हजार 711 महिला मतदाता है, वही 29 मतदाता थर्ड जेंडर है। बता दे की कल्याणपुर विधानसभा में 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी प्रकार वारिसनगर में 13, समस्तीपुर में 12, उजियारपुर में 15, मोरवा में 09, सरायरंजन में 8 प्रत्याशी मैदान में है। जबकि मोहिउद्दीन नगर में 12, विभूतिपुर में 14, रोसरा में 06 एवं हसनपुर में 11 प्रत्याशी मैदान में है।

पुरुष व महिला मतदाता एक नजर में :

विधानसभा का नाम  /  पुरूष  /  महिला

कल्याणपुर – 171646 – 153004

वारिसनगर – 173153 – 151590

समस्तीपुर – 146646 -128211

उजियारपुर – 165854 – 144052

मोरवा – 143202 – 125357

सरायरंजन – 151222 -131422

मोहिउद्दीननगर- 138091- 121477

विभूतिपुर- 146872 – 128128

रोसड़ा – 176717 – 154517

हसनपुर – 154633 – 134953

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

5 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

6 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

6 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

6 घंटे ago