Samastipur

समस्तीपुर : 10 दिनों पहले बाइक दुर्घटना में घायल शख्स ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल इलाजरत एक युवक ने दम तोड़ दिया। वह पिछले दस दिनों से मौत से जंग लड़ रही थी। मृतक की पहचान हलई थाना अंतर्गत इंद्रवारा गांव के रहने वाले बैद्यनाथ सहनी के पुत्र राज कुमार सहनी (45 वर्ष) के रूप में की गई है। दस दिनों पूर्व घायल राज कुमार को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों को उम्मीद थी कि वह ठीक होकर घर लौटेगा, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

मिली जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर की शाम राज कुमार बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह इंद्रवारा बांध के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेजी से आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नगर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह इलाजरत था।

लगातार इलाज के बावजूद मंगलवार को उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि राज कुमार सहनी बाहर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और बेटी की शादी के सिलसिले में कुछ दिनों पहले ही गांव आया था। शादी की तैयारी में जुटा परिवार अचानक इस हादसे से पूरी तरह टूट गया है। इधर नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दुर्घटना संबंधी आगे की कार्रवाई हलई थाने की पुलिस द्वारा की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

2 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

3 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

8 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

18 घंटे ago