Samastipur

मतदान सामग्री जमा प्रक्रिया का किया गया निरीक्षण, पारदर्शिता और अनुशासन पर विशेष जोर

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को समस्तीपुर कॉलेज स्थित मतदान सामग्री जमा केंद्र का गहन निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर किया गया। नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार की उपस्थिति में मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव और उनकी टीम ने मतदान के उपरांत जमा की जाने वाली सभी सामग्री की चरणवार समीक्षा की।

टीम ने प्रत्येक पैकेट में शामिल दस्तावेजों की सटीकता, पैकिंग और सीलिंग की स्थिति की जांच की तथा सुनिश्चित किया कि यह प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जाए। जांच के दौरान फॉर्म 17-क, 17-ग, निर्वाचन अभिकर्ताओं के नियुक्ति पत्र, मतदाता रजिस्टर, ईवीएम संबंधित कागजात, अमिट स्याही, स्टाम्प और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री की चेकलिस्ट के अनुरूप सत्यापन किया गया।

मास्टर ट्रेनर टीम में मंगलेश कुमार, श्याम नंदन यादव, कपिलेश्वर प्रसाद सिन्हा, मो. फरहाद, अभिषेक कुमार अभय, अरुण कुमार, लोकाशीष, अबू ओमारा नदीम, अंजनी कुमार पांडे और विकास कुमार गुप्ता शामिल रहे। नोडल पदाधिकारी विजय कुमार ने मतदान कर्मियों को निर्देश दिया कि सामग्री जमा करते समय पूर्ण सावधानी, अनुशासन और आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की सफलता बहुत हद तक इस अंतिम चरण की सटीकता और पारदर्शिता पर निर्भर करती है। निरीक्षण के दौरान पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, त्रुटिरहित और सुरक्षित तरीके से संचालित करने पर विशेष बल दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

4 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

5 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

5 घंटे ago