समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की मतगणना नजदीक आते ही जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मंगलवार को समस्तीपुर कॉलेज स्थित वज्रगृह (स्ट्रांग रूम) का गहन निरीक्षण किया। मतदान के बाद जमा की गई ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था की उन्होंने बारीकी से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीएम कुशवाहा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वज्रगृह की सुरक्षा अभेद्य रहनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र में प्रवेश केवल उन्हीं व्यक्तियों को मिलेगा जिनके पास निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक पहचान-पत्र (ID Card) होगा। सुरक्षा जांच के बाद केवल निर्वाची पदाधिकारी, नियुक्त मतगणना अभिकर्ता तथा फॉर्म-18 पर अधिकृत व्यक्ति ही काउंटिंग हॉल में प्रवेश कर सकेंगे।
उन्होंने यह भी सख्ती से निर्देश दिया कि एक बार अंदर प्रवेश करने वाले कर्मी या अभिकर्ता को बाहर जाने के बाद दोबारा अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह व्यवस्था मतगणना प्रक्रिया की शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य की गई है।
डीएम ने काउंटिंग हॉल के अंदर की तैयारियों, टेबलों की व्यवस्था, CCTV कैमरा मॉनिटरिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय रहेगी और प्रत्येक संवेदनशील बिंदु पर पुलिस, अर्धसैनिक बल और दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। प्रशासन का दावा है कि पूरी तैयारी के साथ मतगणना को निष्पक्षता और पूरी सुरक्षा के बीच सम्पन्न कराया जाएगा।
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…
समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…