Samastipur

समस्तीपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पैच केंद्र की तैयारियों का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने रविवार को समस्तीपुर कॉलेज परिसर स्थित डिस्पैच केंद्र एवं कलेक्टिंग सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की सभी व्यवस्थाओं की सूक्ष्मता से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि डिस्पैच प्रक्रिया चुनावी प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियों को समय पर और पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डिस्पैच केंद्र पर तैनात सुरक्षा बलों की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान सतत निगरानी और मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जाए। मतदानकर्मियों तथा प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। डीएम ने कहा कि किसी भी कर्मी को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना और हर चरण का सही रिकॉर्ड रखना अत्यावश्यक है, ताकि मतदान एवं डिस्पैच कार्य पूरी तरह विवादरहित हो।

निरीक्षण के अंत में डीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की रीढ़ है और इसे पूरी निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ संपन्न किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान दिवस से पहले सभी व्यवस्थाओं की पुनः समीक्षा कर किसी भी संभावित समस्या का समाधान समय पर कर लें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

13 मिनट ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

34 मिनट ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

6 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

12 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago