समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव के दौरान बेहतर एवं अनुकरणीय कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता थी, जिसमें पुलिस बल ने पूरे समर्पण और पेशेवर तरीके से अपनी भूमिका निभाई।
एसपी ने बताया कि जिन अधिकारियों और जवानों ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती, रणनीतिक तैनाती को सफल बनाया, गश्ती व्यवस्था को मजबूत रखा और किसी भी प्रकार की अवांछित घटना को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाई, उनका चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में भी वे इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। बैठक में उन्होंने सभी कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में बिना किसी बड़ी अप्रिय घटना के चुनाव संपन्न होना जिला पुलिस टीमवर्क और सतर्कता का परिणाम है। सदर एसडीपीओ-2 क्षेत्र के कई पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया भी जा चुका है।
समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…