Samastipur

विभूतिपुर में त्रिकोणीय मुकाबला; अजय कुमार, रवीना कुशवाहा और रूपांजली कुमारी के बीच सियासी संग्राम तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में कल 6 नवंबर को मतदान होना है. इसे लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब सभी प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं.

विभूतिपुर विधानसभा की बात करें तो यहां एक तरफ महागठबंधन से सीपीआईएम उम्मीदवार और वर्तमान विधायक अजय कुमार एक बार फिर से इस चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. जबकि एनडीए ने जेडीयू के पूर्व विधायक राम बालक सिंह की पत्नी रवीना कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है. रवीना पहली बार सक्रिय राजनीति में कदम रखते हुए चुनावी मैदान में खड़ी हैं. वहीं दूसरी ओर विभूतिपुर की पूर्व प्रखंड प्रमुख और जिला भाजपा की महामंत्री अरविंद कुशवाहा की पत्नी रूपांजली कुमारी खुद को एनडीए समर्थित प्रत्याशी बताकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में इस चुनावी रण को त्रिकोणीय बनाने के भरसक प्रयास में जुटी हैं.

महागठबंधन प्रत्याशी अजय कुमार जहां वर्तमान सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताते हुए और तेजस्वी यादव के विजन एवं वादों के आधार पर वोट मांग रहे हैं, वहीं एनडीए प्रत्याशी रवीना कुशवाहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को अपनी ताकत बनाकर जनता के बीच जा रही हैं. महागठबंधन से सीपीआईएम उम्मीदवार और वर्तमान विधायक अजय कुमार का कहना है कि क्षेत्र में उन्होंने काफी विकास किया है. उनके कार्यकाल के दौरान पांच वर्षों में क्षेत्र से दलाली समेत अन्य समस्याओं पर लगाम लगा है। सड़क, नाला समेत अन्य विभागों में भी काफी काम हुआ है। उनका कहना है कि इस चुनाव में उनके सामने कोई चुनौती नहीं है. वह एकतरफा भारी मतों से एक बार फिर जीतेंगे और महागठबंधन के हाथ को मजबूत करेंगे।

वहीं जेडीयू उम्मीदवार रवीना कुशवाहा का कहना है कि वे विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही हैं. उनका मानना है कि जनता के भरोसे को वे टूटने नहीं देंगी. उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास हुआ है, और वे उसी जनविश्वास को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव मैदान में हैं.

वहीं खुद को एनडीए समर्थित बताते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहीं रूपांजली कुमारी का कहना है कि उन्हें इस चुनाव में कोई चुनौती नहीं दिख रही है. उन्हें एनडीए कार्यकर्ताओं का भी पूरा सहयोग मिल रहा है. ऐसे में अब देखना यह होगा कि 14 नवंबर को चुनावी नतीजे आने के बाद जनता किसके सिर पर ताज पहनाती है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

35 मिनट ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

41 मिनट ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

1 घंटा ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

2 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

9 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

16 घंटे ago