Samastipur

समस्तीपुर : भांजी के शादी में पहुंचा मामा सड़क किनारे था खड़ा, अज्ञात वाहन की ठोकर से गई जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिड़हा मिडिल स्कूल के पास शादी समारोह के दौरान एक अज्ञात वाहन से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर कोठी गांव निवासी अशर्फी पासवान के 18 वर्षीय पुत्र राजेश पासवान के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई जितेंद्र पासवान ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई इंटर में पढ़ता है। बीती रात वह अपनी भांजी की शादी में भाग लेने के लिए सीमावर्ती रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिड़हा गांव गया हुआ था। जहां पर मिडिल स्कूल के पास वह सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक गाड़ी ने उसे ठोकर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी रोसड़ा थाने की पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची रोसड़ा थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

27 मिनट ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

51 मिनट ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

4 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

5 घंटे ago