Samastipur

थोड़ी देर में समस्तीपुर पहुंचेंगे PM मोदी, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी एवं एंटी-सैबोटाज चेक अभियान चलाया

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम, छठ महापर्व एवं बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र गुरुवार को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी एवं एंटी-सैबोटाज चेक अभियान चलाया।

इस दौरान एटीएस के एएसपी मो. तनवीर, जीआरपी के डीएसपी रौशन कुमार गुप्ता, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक समस्तीपुर, एसएचओ/जीआरपी बीपी. आलोक, आरपीएफ के उपनिरीक्षक श्यामसुंदर कुमार, स्टेशन सुरक्षा कर्मी एवं डॉग स्क्वाड की टीम मौजूद रही।

अभियान में स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, यात्री शेड, पार्सल कार्यालय सहित सभी संवेदनशील स्थलों की गहन तलाशी ली गई। सुरक्षा अधिकारियों ने हर कोने का जायजा लिया और संदिग्ध वस्तुओं या गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। हालांकि तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

एटीएस एएसपी मो. तनवीर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सतर्कता बरतने और हर आने-जाने वाले यात्री व सामान की समुचित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रेलवे सुरक्षा बल समस्तीपुर के अनुसार यह तलाशी अभियान आगामी प्रधानमंत्री के करपूरीग्राम दौरे, छठ पर्व और चुनाव को देखते हुए एहतियाती रूप से चलाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

32 मिनट ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

4 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

4 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

14 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

14 घंटे ago