Samastipur

समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में 12 प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकृत व 4 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, यहां देखें नाम

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर व प्रवेक्षक की देखरेख में हुई जांच में कई प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत किए गए तो कुछ को अपूर्ण कागजात एवं त्रुटियों के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।

कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में 12 प्रत्याशियों के नामांकन को स्वीकृत किया गया, जबकि 4 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को त्रुटियों के कारण रद्द कर दिया गया। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरी की गई। अब नाम वापसी की प्रक्रिया आगामी निर्धारित तिथि 20 अक्टूबर तक चलेगी, जिसके बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। पहले चरण के लिए मतदान छह नवंबर को कराया जाएगा।

समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन स्वीकृत होने वाले प्रत्याशियों में राजद के अख्तरुल इस्लाम शाहिन, जदयू की अश्वमेध देवी, जनसुराज के डाॅ. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय से चेतना झांब, द पुरलर पार्टी के शिवम कुमार राज, आम आदमी पार्टी के राजन कुमार, अपना किसान पार्टी के इरशाद अहमद, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के दिनेश कुमार राय, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्युनिस्ट के राकेश कुमार, भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के नीतेश कुमार सिन्हा, बीएसपी के विनय कुमार राम, आदर्श मिथिला पार्टी के प्रेमजीत कुमार का नाम शामिल है। वहीं नामांकन रद्द होने वाले सूची में रालोजपा की सोनी कुमारी, बिहार जस्टिस पार्टी के भरत कुमार राय, निर्दलीय से रंजू देवी व निर्दलीय से ही शत्रुध्न शाह के नाम शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

16 मिनट ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

26 मिनट ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

48 मिनट ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

10 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

16 घंटे ago