Samastipur

समस्तीपुर में बोले तेजप्रताप यादव- “जयचंदो व बहुरूपियों से सावधान रहें”, अपने उम्मीदवार को जीताने की अपील की

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के धमौन गांव में बुधवार कोआयोजित एक चुनावी सभा में जनशक्ति जनता दल (जजद) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “जयचंदो और बहुरूपियों से सावधान रहिए, कोई भी व्यक्ति प्रलोभन में न पड़े।”

तेज प्रताप ने कहा कि आज संपूर्ण बिहार हिंसा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बेकारी से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जयचंद सामाजिक न्याय की धारा को कमजोर करने में लगे हुए हैं। तेज प्रताप ने कहा कि बिहार को गांधी, लोहिया, कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायण और लालू प्रसाद यादव के सपनों का राज्य बनाना है, और इसके लिए जनशक्ति जनता दल को सशक्त बनाना ही एकमात्र विकल्प है।

सभा के दौरान उन्होंने मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानिन के पक्ष में समर्थन की अपील की। तेज प्रताप ने उपस्थित जनता से सहमति लेकर बुल्गानिन को विजय माला पहनाकर उनके जीत की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी राम सेवक राय की अध्यक्षता में तथा धर्मेन्द्र प्रियदर्शी के संचालन में सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया राम उदगार राय, पूर्व सरपंच राजेश कुमार राय, सरपंच राम सिंहासन राय, इंजीनियर पंकज यादव, अशोक राय, आनंद बुल्गानिन सहित कई स्थानीय नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। सभा स्थल पर हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा-युवतियों की भीड़ उमड़ी रही। जनशक्ति जनता दल के झंडों और नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

3 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

3 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago