समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के रानी परती गांव में दुर्गा पूजा के लिए पान के पत्ते तोड़ने गई एक 55 वर्षीय महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर मासूम राजा ने बताया कि महिला को काफी देर पहले सांप ने डसा था। परिजनों द्वारा अस्पताल लाने में हुई देरी के कारण महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टर ने कहा कि यदि समय पर इलाज मिलता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।
मृत महिला के रिश्तेदार अरविंद कुमार साह ने बताया कि महिला आंगन के पीछे बागान में पान के पत्ते तोड़ने गई थी, तभी उसे सांप ने डस लिया। परिजनों ने पहले उसे लगभग चार घंटे तक एक निजी नर्सिंग होम में रखा। जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया।
मृत महिला की पहचान रानी परती गांव निवासी सुनील कुमार की 55 वर्षीय पत्नी शशि देवी के रूप में हुई है। उनके दो पुत्र, इंद्रजीत सिंह और सत्यजीत सिंह, हैं जो डिफेंस में कार्यरत हैं। दोनों पुत्र विवाहित हैं और उनके परिवार में एक तीन साल का पोता भी है। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर मासूम राजा ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी।
समस्तीपुर/सिंघिया : बिष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 की पंचडीहा गांव के मनोज कुमार सिंह…
समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…
बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…