Samastipur

समस्तीपुर के रोसड़ा में अमित शाह की गरजी हुंकार, कहा- यह चुनाव मुख्यमंत्री चुनने का नहीं, बल्कि ‘जंगलराज हटाने’ का है

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की सभी दस विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को रिझाने में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। इसी क्रम में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। रोसड़ा स्टेडियम में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव विधायक चुनने या मुख्यमंत्री बनाने का नहीं, बल्कि बिहार को जंगलराज से मुक्त कराने का चुनाव है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए के ‘पांच पांडवों’ की जीत इस चुनावी युद्ध में सुनिश्चित है।

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि 14 नवंबर को मतगणना के दिन लालू-राहुल का सूपड़ा साफ होने वाला है। उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न देकर सच्ची श्रद्धांजलि दी है, जबकि लालू यादव ने जीवनकाल में उनका अपमान किया था। उन्होंने कहा कि जब तक एनडीए की सरकार रहेगी, कर्पूरी ठाकुर से ‘जननायक’ की उपाधि कोई नहीं छीन सकता।

केंद्रीय गृह मंत्री ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि दरभंगा में एम्स का निर्माण कराया गया, 3 करोड़ बिहारवासियों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई, मिथिला में आईटी पार्क की स्थापना का काम शुरू हुआ और समस्तीपुर में जल्द ही बड़ा इंडस्ट्रियल स्टेट बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए का उद्देश्य बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना है। शाह ने कहा कि रोसड़ा और समस्तीपुर ने जंगलराज के भयावह दिन देखे हैं, इसलिए जनता इस बार महागठबंधन को जवाब देगी।

सोनिया गांधी और लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं तो दूसरा मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहा है। शाह ने कहा कि ये महागठबंधन और ठगबंधन वाले दलितों की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस और लालू प्रसाद ने कभी जगजीवन राम को प्रधानमंत्री बनने नहीं दिया था।अमित शाह की इस जनसभा से समस्तीपुर सहित आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में सियासी माहौल और गर्म हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

4 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

4 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

5 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

6 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

13 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

20 घंटे ago