Samastipur

रोसड़ा में 29 अक्टूबर को आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, समस्तीपुर जिला भाजपा कमिटी ने शुरू की तैयारी

समस्तीपुर/रोसड़ा : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर समस्तीपुर जिले में एनडीए का प्रचार अभियान और तेज होने जा रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम 29 अक्टूबर को रोसड़ा में प्रस्तावित किया गया है। इसको लेकर जिला भाजपा कमिटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी नेताओं की लगातार बैठकें हो रही हैं, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

बताया गया है कि गृह मंत्री अमित शाह यहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनाएंगे। रोसड़ा विधानसभा सीट भाजपा के कोटे में है, जहां से वीरेंद्र कुमार पासवान को प्रत्याशी बनाया गया है। अमित शाह के आगमन से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि अमित शाह की जनसभा से चुनावी अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और शशिधर झा सहित कई पदाधिकारी सभा स्थल और इसकी तैयारियों की रूपरेखा तय करने में जुटे हैं। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन के साथ समन्वय बैठकों का दौर जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

5 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

6 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

6 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

7 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

17 घंटे ago