Samastipur

नामांकन के 6ठे दिन मंत्री विजय चौधरी व महेश्वर हजारी समेत जिले भर में 28 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का पर्चा

समस्तीपुर : जिले में दस विधानसभा के लिए हो रहे नामांकन के छठे दिन गुरुवार को दो मंत्री, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक समेत 28 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें सरायरंजन विधानसभा से जदयू से मंत्री विजय कुमार चौधरी, जनसुराज से सज्जन कुमार मिश्र व भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी से अमित कुमार झा शामिल थे। वहीं कल्याणपुर सुरक्षित सीट से जदयू प्रत्याशी मंत्री महेश्वर हजारी, भाकपा माले से रंजीत कुमार राम ने नामांकन किया। समस्तीपुर विधानसभा से जदयू से पूर्व सांसद अश्वमेध देवी, राजद से विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, जनसुराज से डॉ. मनोज कुमार सिंह, आप से साजन कुमार व निर्दलीय से चेतना झांब ने अपना पर्चा भरा।

वहीं वारिसनगर से भाकपा से फूलबाबू सिंह व जनसुराज से सत्यनारायण सहनी ने नामांकन कराया। उधर, रोसड़ा सुरक्षित सीट से भाजपा से विधायक बीरेन्द्र कुमार, कांग्रेस से बीके रवि व जनसुराज से रोहित कुमार ने नामांकन कराया। हसनपुर से एक निर्दलीय प्रत्याशी अश्वनी कुमार ने नामांकन किया। वहीं मोरवा विधानसभा से राजद विधायक रणविजय साहू व अपना किसान पार्टी से रंजीत कुमार ने पर्चा भरा। मोहिउद्दीननगर विधानसभा से जनसुराज से राजकपूर सिंह, जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी से भूषण प्रसाद राय व निर्दलीय सुरजीत श्यामल ने नामांकन कराया।

उजियारपुर विधानसभा से राजद से विधायक आलोक कुमार मेहता, जनसुराज से पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह व जनशक्ति विकास पार्टी से सुनिता कुमारी ने नामांकन किया। विभूतिपुर विधानसभा से सीपीएम विधायक अजय कुमार, बसपा अवधेश कुमार, निर्दलीय से नवीन कुमार व सुशांत कुमार, जनसुराज से विश्वनाथ चौधरी ने नामांकन कराया। नामांकन स्थलों पर चाक चौबंद व्यवस्था थी। आयोग की ओर से जो निर्देश जारी किया गया था उसका पालन कराया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago