Samastipur

समस्तीपुर नगर थाना से फरार बैंक लूटकांड का कुख्यात बदमाश चंदू पासवान चढ़ा पुलिस के हत्थे, 4 महीने पहले हथकड़ी समेत हो गया था फरार

समस्तीपुर : बिहार एसटीएफ व नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कारवाई करते हुए नगर थाना से विगत 20 जून को पुलिस कस्टडी से फरार हुए लूटकांड के कुख्यात बदमाश चंदू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी घर उसके घर के पास से ही शनिवार की सुबह की गई है। वह वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर के रहने वाला है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ व नगर पुलिस की टीम ने उसे चार महीने पहले चर्चित बैंक आफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में गिरफ्तार किया था।

चंदू पासवान की गिरफ्तारी के बाद उसे नगर थाना पुलिस के आवासीय परिसर में एक कमरे में दोनों हांथों में हथकड़ी लगाकर बंद रखा गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। लेकिन इस बीच 20 जून को दिन-दहाड़े करीब दो बजे के आसपास वह पुलिस आवासीय परिसर से पेशाब करने के बहाने तैनात जवान को चकमा देकर हथकड़ी समेत थाने के उत्तर तरफ की छोटी गेट से हथकड़ी समेत फरार हो गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

43 मिनट ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

18 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

18 घंटे ago