Samastipur

21 महीने बाद अपहृत युवक को समस्तीपुर पुलिस ने सूरत से किया सकुशल बरामद

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना में जिस युवक के अपहरण की प्राथमिकी 21 महीने पहले दर्ज कराई गई थी पुलिस ने उसे सकुशल सूरत से बरामद करते हुए कोर्ट में बयान के लिए प्रस्तुत किया है। युवक के सूरत में होने की जानकारी मिलते ही मामले के अनुसंधान करता नितुन कुमार वहां पहुंच कर स्थानीय पुलिस की मदद से उसे बरामद कर लिया।

घटना के बारे में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि 16 जनवरी 2024 को घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रूपचंद सहनी के बेटे सजन कुमार सहनी के अपहरण का मामला हलई थाना में दर्ज कराया गया था। अपहरण कर जान मारने की बात परिजनों के द्वारा पुलिस को बताई गई थी। कांड संख्या 29/24 दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरु की। अपहरण दरबा पंचायत से होने की बात बताई गई थी। इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जाता है कि लगातार पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही थी। आरोपी पर युवक के बरामदगी के लिए दबाव भी बनाया जा रहा था। एक सप्ताह पहले आरोपियों के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह गुजरात में रहकर मजदूरी कर रहा है। पुलिस ने कुछ लोगों के साथ गुजरात के सूरत जिले के ओलपाड थाना से स्थानीय पुलिस की मदद से उसे बरामद कर लिया।

हालांकि प्राथमिकी के छानबीन के क्रम में पुलिस को पता चला कि युवक खुद ही मजदूरी करने के लिए गुजरात गया था। आपसी रंजिश के कारण लोगों को इसमें अपहरण के मामले में फंसाया गया था। पुलिस का कहना है कि अब पूरे मामले की छानबीन करते हुए युवक को बरामद कर लिया गया है। उसे कोर्ट में बयान के लिये प्रस्तुत किया गया है। कोर्ट के निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

5 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

15 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

15 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago