समस्तीपुर/मोहनपुर : रविवार की देर शाम संदिग्ध हालत में एक 16 साल के लड़की की मौत हो गई। परिजनों ने झोला छाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान कमल किशोर राय की पुत्री मौसम कुमारी के रूप में हुई है। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के वार्ड नंबर-13 की है। घटना के संबंध में मृतका के दादा जगन्नाथ राय ने बताया कि मौसम शाम में ट्यूशन पढ़कर घर लौटी थी।
उसने बताया कि सिर में तेज दर्ज है। जिसके बाद गांव के झोला छाप डॉक्टर को बुलाया गया। उसने एक इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस दौरान डॉक्टर मौके से भाग निकला। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…