Samastipur

आदर्श आचार संहिता के सख्त अनुपालन के लिए समस्तीपुर में साइबर निगरानी तेज; DM के निर्देश पर मीडिया, सोशल मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग सक्रिय

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य की भांति समस्तीपुर जिले में भी आदर्श आचार संहिता लागू है। बदलते डिजिटल युग में निर्वाचन संबंधी गतिविधियों पर सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती भूमिका को ध्यान में रखते हुए, आचार संहिता के साइबर स्पेस में पालन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार, डीपीआरओ रजनीश कुमार राय के नेतृत्व में जिला जनसम्पर्क कार्यालय, समस्तीपुर में मीडिया, सोशल मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग (Media Certification and Monitoring Committee) की स्थापना की गई है।

इस कोषांग में प्रतिनियुक्त शिक्षकों एवं कार्यपालक सहायकों की एक विशेष टीम गठित की गई है, जो प्रतिदिन सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर), व्हाट्सएप, यूट्यूब, स्नैपचैट आदि पर प्रसारित हो रही खबरों, पोस्ट्स और वीडियोज़ की निगरानी कर रही है। नोडल पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि कार्यालय प्रधान संजय कुमार, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह व कार्यपालक सहायक रोहित कुमार के नेतृत्व में “हमारी टीम लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भ्रामक, आपत्तिजनक या पेड न्यूज़ प्रकाशित न हो।

निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी मतदाता को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी प्रकार का प्रलोभन (वित्तीय या अन्य) नहीं दिया जा सके। साथ ही किसी भी प्रकार की सामग्री से समाज में जाति, धर्म, भाषा या समुदाय के आधार पर मतभेद या तनाव उत्पन्न न हो।” उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि साइबर स्पेस में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन के विरुद्ध निर्वाचन नियमों के तहत त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

इस पहल के माध्यम से समस्तीपुर प्रशासन का उद्देश्य है कि डिजिटल माध्यमों पर फैलने वाली फेक न्यूज, भ्रामक जानकारी, और साम्प्रदायिक अपीलों पर अंकुश लगाकर मतदाताओं को निष्पक्ष एवं तथ्यपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। इससे पूर्व सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के साथ हुई बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और मतदाताओं से अपील की है कि “चुनाव लोकतंत्र का पर्व है। इसे स्वच्छ और गरिमापूर्ण बनाए रखने में सभी की भागीदारी जरूरी है। सोशल मीडिया का प्रयोग सकारात्मक सूचना के लिए करें, किसी भी भ्रामक या उकसाने वाली पोस्ट से बचें।” समस्तीपुर जिला प्रशासन की यह पहल डिजिटल युग में पारदर्शी और नैतिक चुनाव आचरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago