समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर वार्ड संख्या-6 में एक युवक को बिजली के पोल से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसे कुछ ग्रामीणों द्वारा रस्सी के सहारे पोल से बांधकर मारा-पीटा जा रहा है। हालांकि बाद में स्थानीय कुछ जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ दिया गया।
वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करता है। इधर घटना के संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और ना ही उन्हें कुछ शिकायत प्राप्त हुई है। अगर आवेदन मिलता है तो आगे विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…