Samastipur

मोंथा ने बदला समस्तीपुर जिले के मौसम का मिजाज, रूक-रूककर हो रही बारिश से ठंड का एहसास

समस्तीपुर : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मोंथा ने जिले के मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया है। समूचे जिले में बुधवार शाम से ही रूक रूक कर बूंदाबांदी शुरू हुई, जो गुरुवार और शुक्रवार को भी जारी रही। पूरे आसमान बादलों से घिरा रहा व बीच बीच में बूंदाबांदी होती रही। अचानक आए इस बदलाव ने ठंड का भी एहसास बढ़ा दिया है। लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। वहीं बारिश की आसार ने कुछ किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों ने बताया कि बारिश होने पर खेतों में तैयार धान की फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है।

वर्तमान में धान की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। ऐसी स्थिति में बारिश होने से पके हुए धान के पौधे गिर जाने की आशंका है। सिंघिया के किसानों ने बताया कि वे लोग धान की कटनी कर रहे हैं। अधिकांश किसान मशीन से ही कटाई कर रहे हैं। धान के पौधे गिर जाने पर मशीन से कटाई संभव नहीं होगा। जबकि रबी खेती की तैयारी में जुटे किसानों ने बताया कि बारिश से नुकसान से अधिक फायदा होने की उम्मीद है। खेतों में नमी के अभाव में गेहुं, सरसों व अन्य फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे थे। बारिश होने से बुआई में तेजी आने की उम्मीद है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

3 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

3 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

16 घंटे ago