समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदान पदाधिकारियों काे प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण संत कबीर महाविद्यालय और होली मिशन मोहनपुर में दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मतदान पदाधिकारियों ने भाग लिया। संत कबीर महाविद्यालय में द्वितीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया।
प्रथम पाली में 692 महिला मतदान पदाधिकारियों को तथा द्वितीय पाली में 691 महिला पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं, होली मिशन मोहनपुर केंद्र पर प्रथम पाली में 1040 पुरुष तथा द्वितीय पाली में 1040 महिला द्वितीय मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारियों को मतदान दिवस पर अपनी जिम्मेदारियों, मतदान केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने और ईवीएम व वीवीपैट संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया से परिचित कराया गया।
विशेष रूप से मॉक पोल की प्रक्रिया पर जोर देते हुए यह निर्देश दिया गया कि मतदान प्रारंभ होने से पूर्व कम-से-कम 50 मॉक वोट डाले जाएं, जिससे उपस्थित पोलिंग एजेंटों को मशीन की पारदर्शिता पर विश्वास हो। साथ ही, मतदान के समापन के बाद फॉर्म 17सी का सही ढंग से संकलन एवं प्रत्येक पोलिंग एजेंट को उसकी प्रति उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रहे।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव, तनवीर आलम, मनिंदर सिन्हा, अंजनी पांडे, मंगलेश कुमार और राकेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। साथ ही प्रशिक्षक राम दयाल सिंह, चंद्रमणि कुमार और विवेकानंद कमर्शिल ने भी मतदान प्रक्रिया की बारीकियों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का निरीक्षण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा) मोहम्मद जमालुद्दीन द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस अभ्यास से निर्वाचन कार्य में शत-प्रतिशत दक्षता सुनिश्चित होगा। इस प्रशिक्षण से स्पष्ट है कि समस्तीपुर प्रशासन निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिहीन चुनाव कराने के लिए पूर्णतः तैयार है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…