Samastipur

समस्तीपुर में महिला मतदान पदाधिकारियों ने सीखी मतदान की बारीकियां, मॉक पोल और पारदर्शिता पर रहा मुख्य फोकस

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से, मोहनपुर स्थित होली मिशन परिसर में बुधवार को महिला मतदान पदाधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में द्वितीय महिला मतदान पदाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया की हर बारीकी से अवगत कराया गया, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की चूक न हो। प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र बिंदु रहा ‘मॉक पोल प्रक्रिया’।

प्रशिक्षकों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मॉक पोल सुबह 05:30 बजे पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में प्रारंभ किया जाए। यदि 05:45 बजे तक दो एजेंट उपस्थित नहीं हों, तो भी सभी पोलिंग कर्मी संयुक्त रूप से मॉक पोल प्रारंभ करें, ताकि मतदान समय पर शुरू हो सके। मतदान की पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए ‘फॉर्म 17C’ और ‘रजिस्टर 17A’ के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों को बताया गया कि मतदान समाप्ति के बाद कंट्रोल यूनिट (CU) में दर्ज कुल मतों की संख्या फॉर्म 17C के कॉलम संख्या 6 में अवश्य दर्ज करें और उसकी प्रति प्रत्येक पोलिंग एजेंट को उपलब्ध कराएं।

साथ ही, मतदान प्रारंभ करने से पहले ‘रजिस्टर 17A’ के शीर्ष पर यह अंकित करना आवश्यक बताया गया कि “CU का टोटल बटन दबाकर देखा गया और कुल मत शून्य पाया गया।” यह कदम मतदान की पूर्ण पारदर्शिता का दस्तावेजी प्रमाण बनेगा। प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा) मो. जमालुद्दीन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) प्रेम शंकर झा, मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव, तनवीर आलम तथा मीडिया प्रभारी सुभीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आचार संहिता के अनुपालन और शत-प्रतिशत सटीकता के साथ मतदान कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण का संचालन मनिंद्र कुमार सिन्हा, मंगलेश कुमार और राकेश कुमार ने किया। वहीं, मास्टर ट्रेनर राम दयाल सिंह, अमरेंद्र कुमार, महावीर सहनी, पवन कुमार साफी, विश्वामित्र प्रसाद, पवन कुमार यादव, विजय कृष्ण और विनोद कुमार ने प्रतिभागियों को मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की व्यावहारिक जानकारी दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

24 मिनट ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

48 मिनट ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

4 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

5 घंटे ago