Samastipur

समस्तीपुर, कल्याणपुर और वारिसनगर में 11 प्रत्याशियों के पर्चे रद्द, यहां देखें सभी के नाम…

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत समस्तीपुर, वारिसनगर और कल्याणपुर (सु) में गुरुवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर व प्रवेक्षक की देखरेख में हुई जांच में कई प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत किए गए तो कुछ को अपूर्ण कागजात एवं त्रुटियों के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर (सु) विधानसभा क्षेत्र से कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था।

जांच के बाद 8 प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया, जबकि 4 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र कागजात पूरे नहीं होने या अन्य त्रुटि मिलने के कारण रद्द कर दिए गए। वहीं वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रत्याशियों के नामांकन को स्वीकृति दी गई, जबकि 3 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण पाए जाने के चलते खारिज कर दिए गए। इसी तरह समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में 12 प्रत्याशियों के नामांकन को स्वीकृत किया गया, जबकि 4 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को त्रुटियों के कारण रद्द कर दिया गया।निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरी की गई। अब नाम वापसी की प्रक्रिया आगामी निर्धारित तिथि 20 अक्टूबर तक चलेगी, जिसके बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। पहले चरण के लिए मतदान छह नवंबर को कराया जाएगा।

वारिसनगर विधानसभा :

वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन स्वीकृत होने वाले प्रत्याशियों में जदयू के मांजरीक मृणाल, भाकपा-माले के फूल बाबू सिंह, जनसुराज के सत्यनारायण सहनी, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राम कुमार, आम आदमी पार्टी के उपेंद्र प्रसाद राय, बीएसपी के कंचन कुमारी, निर्दलीय से जाहिद इकबाल, हिंदुस्तानी आवाम मंच (युनाइटेड) के चंदन कुमार, निर्दलीय से महेश प्रसाद, राइट टू रिकाॅल पार्टी के शक्ति कुमार सहनी, आरएलजेपी गोविंद कुमार, निर्दलीय से दिलीप राय, निर्दलीय से अभिनव राज शामिल है। वहीं नामांकन रद्द होने वाले सूची में जनतांत्रिक समाज पार्टी के चंद्र नारायण शर्मा, निर्दलीय से चंद्र देव राय व निर्दलीय से चंदन कुमार के नाम शामिल है।

कल्याणपुर विधानसभा :

कल्याणपुर(सु) विधानसभा क्षेत्र से नामांकन स्वीकृत होने वाले प्रत्याशियों में जदयू के महेश्वर हजारी, भाकपा-माले के रंजीत राम, जनसुराज के रामबालक पासवान, निर्दलीय से मंतेश कुमार, निर्दलीय से राजीव कुमार, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्युनिस्ट से मधु कृष्णजी राम, बीएसपी के रत्नेश्वर राम, निर्दलीय से ओमप्रकाश के नाम शामिल है। वहीं रिजेक्ट होने वाले उम्मीदवारों की सूची में रालोजपा की रिता कुमारी, निर्दलीय से अमृता कुमारी, अपना किसान पार्टी के जितेंद्र पासवान व देश जनहित पार्टी प्रिंस रंजन पासवान के नाम शामिल है।

समस्तीपुर विधानसभा :

वहीं समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन स्वीकृत होने वाले प्रत्याशियों में राजद के अख्तरुल इस्लाम शाहिन, जदयू की अश्वमेध देवी, जनसुराज के डाॅ. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय से चेतना झांब, द पुरलर पार्टी के शिवम कुमार राज, आम आदमी पार्टी के राजन कुमार, अपना किसान पार्टी के इरशाद अहमद, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के दिनेश कुमार राय, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्युनिस्ट के राकेश कुमार, भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के नीतेश कुमार सिन्हा, बीएसपी के विनय कुमार राम, आदर्श मिथिला पार्टी के प्रेमजीत कुमार का नाम शामिल है। वहीं नामांकन रद्द होने वाले सूची में रालोजपा की सोनी कुमारी, बिहार जस्टिस पार्टी के भरत कुमार राय, निर्दलीय से रंजू देवी व निर्दलीय से ही शत्रुध्न शाह के नाम शामिल है।

स्क्रूटनी के दौरान पूरे जिले भर से रद्द होने वाले Candidate की संख्या :

131 क्षेत्र संख्या में 4

132 क्षेत्र संख्या में 3

133 क्षेत्र संख्या में 4

134 क्षेत्र संख्या में 2

135 क्षेत्र संख्या में 2

136 क्षेत्र संख्या में 2

137 क्षेत्र संख्या में 2

138 क्षेत्र संख्या में 0

139 क्षेत्र संख्या में 2

140 क्षेत्र संख्या में 4

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

19 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago