Samastipur

समस्तीपुर में सभी मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न, ऑब्जर्वर बी. माहेश्वरी ने किया निरीक्षण

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ जुटा हुआ है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशन में बुधवार को सभी मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी एक साथ उपस्थित रहे और उन्होंने मतदान प्रक्रिया के हर पहलू की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण का आयोजन दो प्रमुख केंद्रों डीएवी पब्लिक स्कूल, मोहनपुर और संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर पर किया गया। डीएवी केंद्र पर 514 मतदान दलों के कुल 2056 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि संत कबीर महाविद्यालय केंद्र पर 200 मतदान दलों के 800 कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी मतदान कर्मियों ने एक साथ बैठकर मतदान दिवस की संपूर्ण प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपैट के संचालन, विभिन्न प्रपत्रों की पूर्ति, मॉक पोल, मतगणना की तैयारी तथा आपात स्थिति में किए जाने वाले उपायों को विस्तार से समझा।

प्रशिक्षण के दौरान जनरल ऑब्जर्वर बी. माहेश्वरी ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान कर्मियों के उत्साह, अनुशासन और प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की। वहीं नोडल पदाधिकारी-सह-जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार की सक्रिय उपस्थिति ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अनुशासन को और सुदृढ़ बनाया। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि वे मतदान दिवस पर समय से केंद्र पर पहुंचें, मतदाताओं के साथ शालीन व्यवहार करें और प्रत्येक मतदाता को बिना किसी दबाव के मतदान करने में सहयोग दें।

प्रशिक्षण का संचालन मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव और तनवीर आलम के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। डीएवी स्कूल केंद्र पर मीडिया समन्वयक सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार, राकेश कुमार, मनिंदर सिन्हा समेत अन्य प्रशिक्षकों ने मतदान प्रक्रिया की बारीकियों, ईवीएम हैंडलिंग, फॉर्म 17A, 17C और रिटर्न ऑफ पोल दस्तावेजों के सही प्रबंधन पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के अंत में सभी कर्मियों की समझ और तत्परता को परखने के लिए लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें सभी मतदान कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह द्वितीय चरण का प्रशिक्षण समस्तीपुर जिला प्रशासन की चुनावी प्रतिबद्धता और दक्षता का प्रतीक है। इससे न केवल मतदान कर्मियों की तैयारी मजबूत हुई है, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विश्वास जताया कि समस्तीपुर जिले में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगी, जिससे लोकतंत्र का यह महापर्व गौरव और विश्वास के साथ मनाया जा सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

18 घंटे ago