Samastipur

धनतेरस पर समस्तीपुर जिले में 150 करोड़ का कारोबार, देर रात तक जमकर हुई खरीदारी

समस्तीपुर : धनतेरस पर जमकर धन बरसा। शनिवार को बाजार सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहा। हालांकि दोपहर बाद शुभ मुहूर्त होने के कारण शाम में समूचा बाजार लोगों से पट गया। सोने-चांदी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल दुकानों पर देर रात तक पैर रखने तक की जगह नहीं थी। स्थिति यह रही कि शुभ मुहूर्त में सामान खरीदने की ललक से बाजारों में जाम की स्थिति रही। एक अनुमान के अनुसार जिले में 150 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।

इसमें से अकेले 5 करोड़ रुपये के दोपहिया, चारपहिया व ऑटो वाहन बिके। शहर समेत जिले भर के बाजारों में सबसे ज्यादा खरीदारी और भीड़ ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक, मोबाईल, ऑटोमोबाइल और बर्तन दुकानों में देखी गयी। धनतेरस के कारण समूचे शहर का बाजार देर रात तक खुला रहा। धनतेरस को लेकर बाजार दो-तीन दिन पहले से ही पहले से सज गया था। इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक, बर्तन दुकान, ज्वेलरी शॉप व ऑटोमोबाईल दुकान संचालकों ने पर्याप्त स्टॉक अपने पास मंगा रखा था।

खरीदारी के लिए सुबह से ही दुकानों में ग्राहकों का आना शुरू हो गया। दोपहर तीन बजे के बाद दुकानों में ग्राहकों की संख्या में जो बढ़ोतरी हुई देर रात तक जारी रही। देर रात तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखी गयी। लक्ष्मी-गणेश के मूर्तियों की बिक्री खूब हुई। परंपरा का निर्वहन करते हुए लावा, चूड़ा, चीनी की मिठाई की खरीदारी हुई।

फर्नीचर बाजार में ग्राहकों को मिले कई ऑफर :

फर्नीचर दुकानों में भी खूब भीड़ थी। फर्नीचर में 10 से 25 फीसदी तक छूट के ऑफर थे। फर्नीचर का भी तगड़ा कारोबार रहा। कुछ लोगों ने इसकी बुकिंग भी पहले से करा रखी थी। खासकर ताजपुर रोड स्थित फर्नीचर दुकानों में लोगों का हुजूम लगा रहा। लोगों ने दिवान सेट, पलंग, डाइनिंग सेट, सहित अन्य चीजों की खरीदारी की।

जिले में करीब पांच हजार वाहनों की हुई बिक्री :

वाहनों की बिक्री ने जबरदस्त रिकार्ड बनाया है। अकेले दो पहिये वाहन की बिक्री बाजार में करीब पांच हजार से ज्यादा की हुई है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा चार पहिया वाहनों की भी खरीदारी लोगों ने की। एक अनुमान के मुताबिक करीब 2 करोड़ रूपये का कारोबार ऑटमोबाइल सेक्टर में हुआ है। अनुमान के तौर पर होंडा की 1500, हीरो की करीब 1500, टीवीएस की 300-400, बजाज का 400-500, बुलेट करीब 100 बाइक सहित अन्य कंपनियों के भी बाइक जमकर बिके। इनमें से अधिकांश बाइक की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। इसी प्रकार चार पहिये वाहन सहित टैक्टर व अन्य गाड़ी भी बिके। आटोमोबाइल के कारोबारियों के चेहरे दमके नजर आए।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

13 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

16 घंटे ago