Samastipur

द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान सभी पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी का ‘ऑनबोर्डिंग’ अनिवार्य

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी निर्वाची पदाधिकारी (RO) एवं प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार, सभी Presiding Officers पीठासीन अधिकारी एवं Polling Officer-1 (प्रथम मतदान अधिकारी) को ‘Presiding Officer App’ पर ऑनबोर्ड किया जाना अनिवार्य किया गया है। यह कार्य द्वितीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान ही पूरा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यह ऐप एक ‘ट्रेनिंग मॉड्यूल’ के रूप में कार्य करेगा, जिसके माध्यम से मतदान अधिकारी मतदान प्रक्रिया का बार-बार अभ्यास (Practice) कर सकेंगे। इससे वास्तविक मतदान के दिन किसी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने सभी आरओ एवं प्रशिक्षण नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार के प्रेसीडिंग ऑफिसर एवं प्रथम मतदान अधिकारी के ऐप इंस्टॉलेशन एवं ऑनबोर्डिंग की स्थिति का सतत मॉनिटरिंग करें।

इसके लिए डीईओ एवं आरओ स्तर पर डैशबोर्ड उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि सभी मतदान कर्मियों का ऑनबोर्डिंग पूर्ण हो चुका है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि तीसरे प्रशिक्षण एवं डिस्पैच के समय सभी पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी को बूथवार ऑनबोर्ड किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्यों की पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने में यह डिजिटल पहल अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

6 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

10 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

15 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

15 घंटे ago