Samastipur

ताजपुर-चकलालशाही के बीच फोरलेन पर सड़क हादसे में टायर कारोबारी की मौ’त, बहन के घर से लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर में रफ्तार का कहर एक बार फिर से देखने को मिला है जहां सड़क हादसे में एक टायर कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरे भाई घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने बेगूसराय के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया है।

इधर मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कमरांव गांव निवासी मोहम्मद सुहैल के पुत्र मोहम्मद निराले (25) के रूप में हुई है। घायल का नाम मोहम्मद रहमान है। घटना ताजपुर-चलालशाही फोरलेन पर हरपुर भिंडी गांव के पास की है। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद सुहाब ने बताया कि निराले गुजरात में टायर का कारोबार करता था। रविवार को ही गांव आया था। घर आने के बाद क्वारी गांव अपनी बहन से मिलने के लिए चला गए। सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे अपने फुहेरे भाई के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। ब्रह्म स्थान के पास बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अहले सुबह जागरण से लौट रहे लोगों की नजर दोनों पर पड़ी, तो तत्काल उठाकर ताजपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने निराले को मृत घोषित कर दिया। जबकि रहमान को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

एक हफ्ते में तीन लोगों की मौत :

चकलालशाही-ताजपुर फोरलेन सड़क पर रफ्तार का कहर देखा जा रहा है। बताया जाता है की गाड़ियों की स्पीड इतनी ज्यादा हो रही है कि महज एक सप्ताह के भीतर ही तीन लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस की सक्रियता की वजह से इस मार्ग पर बाइक की छिनतई और लूट के मामले में थोड़ी कमी आई है, लेकिन रफ्तार के कहर के कारण अब तक आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है, वहीं कई मवेशी भी घटना के शिकार हो चुके हैं।

घटना के बारे में बताया जाता है कि लगातार बैरिकेडिंग कर सड़क को बंद करने के बावजूद इस पर रफ्तार का कहर जारी है। बड़े पैमाने पर बाइक सवार लोग कट रास्ते से इस पर आवागमन करते हैं। आषाढ़ी, रामापुर महेशपुर ,चंदौली, हरपुर भिंडी निकसपुर और गुनाई बसही, लड़ुआ आदि पंचायत से गुजरने वाली सुनसान इस सड़क पर बाइक सवार युवक इतनी स्पीड में गाड़ी को चलते हैं कि उसे संभाल पाना मुश्किल होता है।

दर्जनों युवा इस मार्ग पर स्टंट करते हुए हमेशा नजर आते हैं। स्टंट के दौरान ट्रिपल लोडिंग और खड़े होकर बाइक चलाने का नजारा देखने के लिए लोग सड़कों पर रहते हैं। इसी क्रम में इस मार्ग से गुजरने वाले सामान्य लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। एक सप्ताह पहले ही आषाढ़ी के एक बच्चे की कुचलकर मौत हुई थी। वहीं शुक्रवार को भी एक युवक सत्यम कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं आज सोमवार की सुबह भी मो. निराले की मौत हो गयी।

अब लोगों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है कि आखिर इतनी स्पीड पर लगाम कैसे लगेगी। लोगों का कहना है कि तीन महीने के भीतर 20 बाइक लूट की घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई तो बाइक लूट की घटना पर लगाम लगा है। अब स्पीड पर लगाम लगाने की जरूरत है, क्योंकि बड़े पैमाने पर लोग स्पीड के कारण हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

6 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

6 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

11 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

13 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

17 घंटे ago