Samastipur

‘रन फॉर वोट’ अभियान से गूंजा समस्तीपुर शहर, युवाओं ने लिया संकल्प- 6 नवंबर को करेंगे शत-प्रतिशत मतदान

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर जिला के सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान को नई गति मिली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशन में गुरुवार की सुबह “रन फॉर वोट” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7:00 बजे समाहरणालय परिसर से हुआ।

इस अवसर पर स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी रजनीश कुमार राय एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं प्रशासनिक कर्मियों ने दौड़ में भाग लिया। यह जागरूकता रैली समाहरणालय परिसर से निकलकर थानेश्वर मंदिर, पटेल गोलंबर, बीआरबी कॉलेज होते हुए पटेल मैदान परिसर तक पहुँची, जहाँ इसका समापन उत्साह और जोश के साथ हुआ।

पूरे मार्ग में “No Voter to be Left Behind” और “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारों से शहर गूंज उठा। महाप्रबंधक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और नए मतदाताओं में मतदान के प्रति जिम्मेदारी और गर्व की भावना को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे 6 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

स्वीप कोषांग के नोडल अधिकारी रजनीश कुमार राय ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से अपील की कि मतदान दिवस पर उत्साहपूर्वक मतदान केंद्र पहुँचे और समस्तीपुर को 100 प्रतिशत मतदान वाले जिले के रूप में स्थापित करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में लोकतांत्रिक सहभागिता और जागरूकता की भावना को गहराई मिलती है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की 6 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें, क्योंकि आपका एक वोट लोकतंत्र की ताकत है।”

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago