Samastipur

समस्तीपुर में परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवा ठप, ओ-ग्रास सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण लोगों को हो रही परेशानी

समस्तीपुर : जिला परिवहन विभाग की ऑनलाइन चलान प्रणाली तकरीबन एक महीने से प्रभावित है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओ-ग्रास (O-GRAS) सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन ट्रांसफर, रिन्युअल और चालान से जुड़ी अन्य सेवाएं बाधित हैं।

लोग साइबर कैफे से ऑनलाइन आवेदन तो कर पा रहे हैं, लेकिन चालान जनरेट नहीं होने के कारण प्रक्रिया अधूरी रह जा रही है। कई उपभोक्ताओं का ऑनलाइन भुगतान भी फंस गया है। इस वजह से विभागीय कार्यालय में रोजाना सैकड़ों लोग अपने कार्य के लिए भटकते नजर आ रहे हैं।

जिला परिवहन पदाधिकारी विवेकचंद्र पटेल ने बताया कि “प्रणाली पूरी तरह ठप नहीं है, बीच-बीच में काम कर रही है। तकनीकी दिक्कत को दूर करने का प्रयास चल रहा है और जल्द ही सेवा सामान्य हो जाएगी।” उल्लेखनीय है कि ओ-ग्रास चालान प्रणाली से जुड़ी यह समस्या केवल समस्तीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में देखने को मिल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

4 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

6 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

12 घंटे ago