Samastipur

क्या अकेले लड़ेगी भाकपा माले? समस्तीपुर के वारिसनगर और कल्याणपुर समेत 18 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी

CPIML Candidate List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन में शामिल भाकपा माले (CPI-ML) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जबकि अभी तक महागठबंधन के तरफ से कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। पार्टी ने 18 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पर उधर आरा विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले के घोषित प्रत्याशी कयामुद्दीन अंसारी नामांकन में घटक दलों में शामिल राजद, कांग्रेस और वीआईपी के बड़े नेता नहीं दिखें। इससे अटकले लगाई जा रही है कि क्या भाकपा अकेले ही बिहार में चुनाव लड़ेगी?

18 सीटों के नाम और उम्मीदवार

1. तरारी (196) – मदन सिंह चन्द्रवंशी

2. अगिआंव SC (195) – शिवप्रकाश रंजन

3. आरा (194) – कयामुद्दीन अंसारी

4. डुमरांव (201) – अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा

5. काराकाट (213) – अरुण सिंह

6. अरवल (214) – महानंद सिंह

7. घोषी – (217) रामबली सिंह यादव

8. पालीगंज (190) – संदीप सौरभ

9. फुलवारी (188) – गोपाल रविदास

10. दीघा -(181) दिव्या गौतम

11. दरौली – (107) सत्यदेव राम

12. जिरादेई – (106) अमरजीत कुशवाहा

13. दरौंदा – (109) अमरनाथ यादव

14. भोरे -(103) जितेंद्र पासवान

15. सिकटा – (09) वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

16. वारिसनगर (132)- फूलबाबू सिंह

17. कल्याणपुर – (131) रंजीत राम

18. बलरामपुर -(65) महबूब आलम

आरा में माले के नामांकन में नहीं दिखे राजद और कांग्रेस के नेता, झंडा दिखा पर नहीं दिखे बड़े चेहरे। आरा से माले प्रत्याशी कयामुद्दीन अंसारी ने नामांकन किया, लेकिन महागठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस के बड़े नेता अनुपस्थित रहे। राजद और कांग्रेस ने कहा कि जब तक गठबंधन की ओर से अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं होती, तब तक वे नामांकन में शामिल नहीं होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago