Samastipur

समस्तीपुर: कुंए में गिरकर युवक की मौ’त, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना के भटोतर निवासी राज किशोर महतो की मंगलवार की देर रात कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वे रोज की तरह मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान महादेव मठ के पास स्थित एक जर्जर कुएं के समीप फिसलन भरे रास्ते से गुजरते समय साइकिल का चक्का फिसल गया और वह सीधे कुएं में जा गिरे। जब तक स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे, तब तक राज किशोर की जान जा चुकी थी।

बताया जाता है कि बारिश के कारण रास्ता कीचड़मय था, जिससे संतुलन बिगड़ने पर यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने शव को कुएं से बाहर निकाला और परिजनों को खबर दी।

मृतक राज किशोर महतो घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनके पीछे बूढ़ी मां, पत्नी और दो छोटे छोटे बच्चे हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

ग्रामीणों ने बताया कि राज किशोर बेहद मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, जो दिन रात मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारी निभाते थे। अब उनके निधन से परिवार के सामने भरण पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा एवं सहायता राशि देने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

11 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

11 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

11 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

12 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

19 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 दिन ago