समस्तीपुर/वारिसनगर : भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुले मंच से 94 लाख गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन यह जनता के साथ एक छलावा साबित हुआ। अब वही सरकार महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजकर उन्हें ‘लॉलीपॉप’दिखा रही है। वे रविवार को सतमलपुर बांस चौक स्थित एक निजी हॉल में आयोजित वारिसनगर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने की।
दीपांकर भट्टाचार्य ने एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मौजूदा शासन लूट-खसोट और घूसखोरी का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा, “भाकपा (माले) का नारा है— 10 हजार में दम नहीं, ऋण माफी से कम नहीं।” उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार में जातिगत जनगणना कराने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 65 प्रतिशत आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की पहल क्यों नहीं की। भट्टाचार्य ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में एकजुट होकर जनसमर्थन जुटाने की अपील की। कार्यक्रम में शशि यादव, मंजू प्रकाश वर्मा, रामचंद्र पासवान, सुनील सरकार, चंदेश्वर यादव सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…