चेन पुलिंग कर भागा युवक, समस्तीपुर RPF ने वीडियो फुटेज के आधार पर किया गिरफ्तार
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस में 3 अक्टूबर 2025 को किशनपुर स्टेशन के समीप चेन पुलिंग कर उतरे एक युवक को आरपीएफ की टीम ने बुधवार को वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। युवक की करतूत किसी यात्री ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर ली थी, जो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आई।वीडियो की जांच के बाद समस्तीपुर आरपीएफ निरीक्षक अविनाश कोरसिया के निर्देशन में उप निरीक्षक पीके चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने स्थानीय थाना की मदद से युवक की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि आपातकालीन स्थिति को छोड़कर ट्रेन में चेन पुलिंग करना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में रेलवे अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है, जिसमें जेल की सजा भी शामिल हो सकती है। आरपीएफ समस्तीपुर ने सभी यात्रियों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से चेन पुलिंग जैसी हरकतों से बचें। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि अन्य यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन में बाधा भी उत्पन्न करता है।
यहां देखें वीडियों :
चेन पुलिंग कर भागा युवक, समस्तीपुर RPF ने वीडियो फुटेज के आधार पर किया गिरफ्तार#samastipur #RPF #Chain_Pulling #Railway #Train pic.twitter.com/DZbVHatwDX
— Samastipur Town (@samastipurtown) October 16, 2025

