Samastipur

वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिये समस्तीपुर के मोहम्मद आलम के नेतृत्व में बिहार अंडर-19 मेंस क्रिकेट टीम घोषित, पुडुचेरी में होगा मैच

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने आगामी अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2025-26 के लिए बिहार राज्य क्रिकेट टीम की घोषणा की है। यह टूर्नामेंट पुडुचेरी में आयोजित किया जाएगा, जहां बिहार टीम अपने मुकाबले खेलेगी। घोषित टीम में राज्य के विभिन्न जिलों से 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। समस्तीपुर के मोहम्मद आलम को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि अरवल के दिपेश कुमार गुप्ता उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे।

बिहार टीम में चयनित खिलाड़ी :

आर्यन कुमार सिंह (भागलपुर), हर्ष गिरी (औरंगाबाद), अमर कुमार (भोजपुर), अंकित कुमार (वैशाली), यश प्रताप यादव (पटना), दीपेश कुमार गुप्ता (अरवल), मो. तौफीक (जमुई), मो. आलम (समस्तीपुर), प्रखर ज्ञान (पटना), आदर्श राज (नालंदा), रिंकू तिवारी (गोपालगंज), वैभव मिश्रा (भागलपुर), आरव आर्य (भागलपुर), आकांक्षु राय (गोपालगंज), प्रीतम राज (गया) और सत्यम कुमार (पटना)।

केशव कुमार कोच हुए नियुक्त :

बिहार टीम के लिए केशव कुमार को कोच नियुक्त किया गया है, जबकि राजेश कुमार दुबे सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे। फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में शहबाज आलम खान और एस&सी कोच के रूप में अभिषेक आनंद को टीम के साथ जोड़ा गया है। मैनेजर की जिम्मेदारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रदान की जाएगी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी टूर्नामेंट में टीम को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी है।

वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 मेंस वनडे शेड्यूल :

9 अक्टूबर : बिहार बनाम बंगाल

11 अक्टूबर : बिहार बनाम हरियाणा

13 अक्टूबर : बिहार बनाम केरल

15 अक्टूबर : बिहार बनाम सौराष्ट्र

17 अक्टूबर : बिहार बनाम मध्यप्रदेश

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

5 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

20 घंटे ago