Samastipur

वंदे भारत में समस्तीपुर से दानापुर तक AC चेयरकार में 525 रूपये व एग्जीक्यूटिव क्लास में 990 रुपए का रिजर्व टिकट

समस्तीपुर : दानापुर-जोगबनी वन्दे भारत ट्रेन में टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। दानापुर से समस्तीपुर तक एसी चेयरकार में 525 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 990 रुपए का आरक्षित टिकट लेकर यात्री सफर कर सकते हैं। अगर सफर में खानपान की सुविधा लेना चाहते हैं तो दानापुर से समस्तीपुर तक में एसी चेयरकार में 595 और एग्जीक्यूटिव क्लास में स्नैक्स के लिए 1095 रुपये लगेंगे। दानापुर से जोगबनी एसी चेयरकार का 1310 और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2375 रुपए किराया लगेगा। जोगबनी दानापुर वन्दे भारत ट्रेन आठ कोच की है। ट्रेन की साफ-सफाई यात्रियों को प्रभावित करने वाली होगी।

बताते चलें कि यह ट्रेन सोमवार से जोगबनी से शुरू हो रही है। जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस जोगबनी से 03.25 बजे खुलकर 03.35 बजे फारबिसगंज, 04.00 बजे अररिया कोर्ट, 04.50 बजे पूर्णिया, 05.26 बजे बनमनखी, 05.53 बजे दौरम मधेपुरा, 06.20 बजे सहरसा, 07.13 बजे खगड़िया, 07.33 बजे सलौना, 07.48 बजे हसनपुर रोड, 08.23 बजे समस्तीपुर, 09.00 बजे मुजफ्फरपुर, 09.45 बजे हाजीपुर रुकते हुए 11.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

4 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

8 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

12 घंटे ago