Samastipur

RJD विधायक आलोक मेहता की अपने क्षेत्र में हूटिंग, भड़के लोग बोले- लालटेन के नाम पर कलंक हैं

नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री और उजियापुर के राजद विधायक आलोक मेहता को अपने ही विधानसभा क्षेत्र उजियारपुर के एक गांव में विरोध झेलना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने ऐसा हंगामा मचाया कि विधायक उल्टे पांव लौट चले। उन्होंने वीडियो बना रहे युवक से कैमरा बंद करने की भी बात कही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप लगाया गया कि चुनाव जीतने के बाद पांच साल में एक बार भी गांव में नहीं गए।

बता दें कि चुनाव करीब आते नेताओं की चाल तेज हो गई है। अपने-अपने चुनावी इलाके में दौरे पर पसीना बहाते हुए नेता जी देखे जा रहे हैं। राजद विधायक आलोक मेहता शुक्रवार को उजियारपुर के रायपुर पंचायत के आईटीआई महादलित टोला में गए थे। विधायक जी को देखते ही कुछ लोग भड़क गए। खुद को राजद का वोटर बताने वाले कुछ लोगों ने कहा कि आप लालटेन के नाम पर कलंक हैं। सब बेकार कर दिया। कुछ नहीं किए। पांच सालों में कभी पूछने नहीं आए। अब चुनाव करीब तो समय मिला है। यह सुनकर आलोक मेहता असहज हो गए।

वहीं के कुछ युवक इसका वीडियो बनाने लगे तो आलोक मेहता मना करने लगे। हालांकि यह भी मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। एक शख्स ने गुस्से में उनसे वापस चले जाने को कहा। बोला कि जब दिक्कत होती है तो पूछने नहीं आते हैं। पांच सालों तक दिखाई नहीं पड़े। अब आए हैं जब वोट का समय आ गया है। विधायक लोगों का विरोध झेल नहीं पाए और वहां से लौट गए। इस दौरान वे लोगों के आगे हाथ जोड़ते भी नजर आए। बताया जा रहा है कि दो स्थानों पर आलोक मेहता को विरोध का सामना करना पड़ा। लालू यादव के खास करीबी आलोक मेहता महागठबंधन की सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री और बाद में शिक्षा मंत्री बनाए गए थे।

यहां देखें वायरल वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

3 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

8 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

9 घंटे ago