Samastipur

स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का हुआ शुभारंभ, डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, 25 सितम्बर को चलेगा विशेष सफाई अभियान

समस्तीपुर : जिले में “स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान की शुरुआत शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस अवसर पर अभियान का स्वच्छता लोगो का भी अनावरण किया गया। डीएम श्री कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन की दिनचर्या का हिस्सा बनना चाहिए।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि हर नागरिक अपने व्यवहारिक जीवन में स्वच्छता को अपनाए। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 25 सितम्बर को सुबह 8 से 9 बजे तक जिले के सभी पंचायतों, प्रखंडों, जिला स्तरीय कार्यालयों, धार्मिक स्थलों और हाट-बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को पंचायत और प्रखंड स्तर पर विविध गतिविधियाँ आयोजित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश भी दिया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय ने कहा कि स्वच्छता अच्छे संस्कारों की नींव है। उन्होंने जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का आह्वान किया और लोगों को व्यवहारिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला जल एवं स्वच्छता समिति के जिला समन्वयक ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि देशभर में यह कार्यक्रम वर्ष 2017 से हर साल 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष 2025 का थीम “स्वच्छोत्सव” है, जिसके अंतर्गत क्लीन एंड ग्रीन फेस्टिवल पर बल दिया जाएगा।

इसका उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना और उत्सवों को शून्य कचरा व पर्यावरण अनुकूल बनाना है। अभियान के तहत स्कूली बच्चों द्वारा साइकिल रैली भी निकाली गई, जिसमें स्वच्छता का संदेश दिया गया। मौके पर डी.आर.डी.ए. निदेशक आशुतोष आनंद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, ग्रामीण विकास विभाग के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

10 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

5 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

15 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

16 घंटे ago