समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला उद्योग केंद्र सभागार में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी रजनीश कुमार राय की अध्यक्षता में बिहार लघु उद्यमी योजना के चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि “हर मतदाता की एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है। समाज में उद्यमियों की अपनी विशेष पहचान और प्रभाव होता है, इसलिए वे दूसरों को प्रेरित कर मतदाता जागरूकता की दिशा में अहम भूमिका निभा सकते हैं।”
मौके पर सभी उद्यमियों ने शिक्षक सुभीत कुमार सिंह के नेतृत्व में शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के समाज को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगे।कार्यक्रम में प्रशिक्षणरत लाभार्थियों ने भी मतदाता जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और कहा कि वे अपने गांव और मोहल्लों में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…