Samastipur

विद्यापतिनगर में युवक को गोली मारकर ज’ख्मी करने के मामले में पुलिस का इंकार, कहा- “गोली की नहीं, कुदाल का है जख्म”

समस्तीपुर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर दियारा गांव में बुधवार की देर शाम युवक को पैर में गोली मारकर जख्मी करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। समस्तीपुर पुलिस ने परिजनों के बयान को पूरी तरह से नकार दिया है और गोली चलने की बात से इंकार कर दिया है। दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के अनुसार रूपये के लेन-देन व आपसी विवाद में मारपीट की बात सामने आ रही है। गोली लगने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

एसडीपीओ के अनुसार जख्मी युवक के पैर में गोली की नहीं बल्कि कुदाल के जख्म का निशान है। हालांकि घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, चिकित्सकों से फीडबैक लिया जा रहा है। प्रथम दृष्टया गोली नहीं लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि एसडीपीओ ने यह भी बताया कि जख्मी व उसके परिजनों के आरोप की जांच करायी जा रही है। पुलिस टीम को सदर अस्पताल भेजा गया है।

बता दें कि बुधवार की शाम विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर दियारा में गोली चलने की बात सामने आई जिसमें नीतीश कुमार नामक युवक जख्मी हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी की मां धन्वंतरि देवी ने मीडिया को दिये बयान में बताया की गांव के ही कुछ युवक बुधवार देर शाम घर में घुस गए। बेटे के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट करते हुए घर से बाहर निकालकर पैर में गोली मार दी। दाएं पैर के एड़ी में बुलेट लगी। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से बेटे को अस्पताल लेकर गए जहां उसका इलाज जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

3 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

4 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

7 घंटे ago