Samastipur

विधानसभा चुनाव को लेकर समस्तीपुर जिले में 30 चेकपोस्ट बनाये गये, बड़े शराब कारोबारियों पर CCA लगाने की तैयारी

समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति बनाई है। इसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में मल्टी एजेंसी चेकपोस्ट स्थापित किए जा रहे हैं। इन चेकपोस्टों पर पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल, मद्यनिषेध विभाग और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करेंगी।

जिले की सीमाओं पर भी अतिरिक्त चौकसी बढ़ाई गई है और पड़ोसी जिलों से समन्वय स्थापित कर चेकिंग अभियान और सघन किया जाएगा। फिलहाल 10 विधानसभा क्षेत्रों में 30 चेकपोस्ट तय हो चुके हैं, जबकि 30 और चेकपोस्ट बनाए जाने की प्रक्रिया जारी है। नगर व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील स्थानों का प्रस्ताव एसपी को भेजा गया है।

वहीं शराब की अवैध तस्करी को लेकर प्रशासन खास सतर्क है। बता दें कि समस्तीपुर जिले को शराब कारोबारियों की सक्रियता वाले जिलों में गिना जाता है। इसे देखते हुए होटल, ढाबों, क्लबों व लाइन होटलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश जारी हुआ है। रात्रि गश्ती तेज करने के साथ ही चेकपोस्ट पर दंडाधिकारी, आयकर विभाग और मद्यनिषेध की टीम भी मौजूद रहेगी। वहीं बड़े शराब माफियाओं पर सीसीए लगाने की तैयारी की जा रही है, ताकि चुनावी माहौल में उनकी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

इसके अलावा अपराध नियंत्रण को लेकर भी अभियान तेज कर दिया गया है। एसपी ने लंबित गैर-जमानती वारंट शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया है। चार्जशीटेड अपराधियों को गुंडा पंजी में दर्ज किया जाएगा और थानों में नियमित गुंडा परेड करायी जाएगी। जिलाबदर अपराधियों पर रोजाना निगरानी रिपोर्ट मांगी जाएगी। साथ ही साइबर अपराध, नकली मुद्रा, मादक पदार्थ तस्करी और अवैध कैश लेन-देन पर अंकुश के लिए अलग-अलग विशेष सेल गठित किए गए हैं। चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर मजबूत करने की कवायद जारी है।

बयान :

सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में 30 चेकपोस्ट बनाए जा रहे हैं और सीमाओं पर चौकसी बढ़ायी जा रही है। शराब तस्करी, अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। गैर-जमानती वारंट निष्पादन, गुंडा परेड और जिलाबदर अपराधियों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

अरविंद प्रताप सिंह, एसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

11 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

18 घंटे ago