समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड कार्यालय में रजिस्टर-2 से छेड़छाड़ के विरोध में चल रहा आमरण अनशन शनिवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारी (ARO) का प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस निकाला।
शाहपुर बघौनी पंचायत के रजिस्टर-2 में रैयत का नाम बदलकर नया नाम जोड़ने तथा जमीन बिकवाने का आरोप लगाते हुए अनशन 24 सितंबर से शुरू किया गया है। अनशनकारी शहवाज तौहीदी, वसाम तौहीदी और मुखलिस तौहीदी प्रखंड-अंचल कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
अनशनकारियों की हालत बिगड़ने के बावजूद प्रशासन की चुप्पी से नाराज़ कार्यकर्ताओं ने बाजार में झंडा-बैनर और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और फिर अंचल कार्यालय पहुंचकर सभा की। सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि अंचल में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ चुका है कि अब भू-अभिलेख जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में भी हेराफेरी हो रही है, जिससे आम लोगों की जमीन की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…
पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…