समस्तीपुर : समस्तीपुर में चार चक्का वाहन की ठोकर से परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान सिंधिया थाना क्षेत्र के ही काविलाशी वार्ड-9 मोहल्ला के सजल यादव के बेटे साहब यादव (20 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामला सिंधिया थाना क्षेत्र के भरहर और कविलाशी गांव के पास का है।
घटना के संबंध में मृतक युवक के चाचा सीताराम यादव ने बताया कि उनका भतीजा सिंधिया कॉलेज में इंटर का छात्र था। कॉलेज में परीक्षा चल रही थी वह घर से पैदल ही कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान काविलाशी और भरहर गांव के बीच सुनसान जगह पर गाड़ी ने बुधवार को उसे ठोकर मार दी थी। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में जब परिवार के लोगों को जानकारी मिली, तो उसे सिंधिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर डीएमसीएच पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।
परिवार ने उसे पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोग उसका शव लेकर दोपहर सिंधिया पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। युवक का पटना में उपचार के दौरान मौत हो गया। परिवार के लोग उसका शव लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…
पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…
समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…
बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…