समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र से लापता दो नाबालिग सगी बहनों को पुलिस ने गुजरात पुलिस के सहयोग से दादरा एवं नगर हवेली के सिलवारा स्थित नरौला थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान मानव तस्करी गिरोह से जुड़े एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान भागलपुर जिले के सन्हौला थाना अंतर्गत महेशपुर निवासी बादल कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने दरभंगा के बहेरी क्षेत्र से छात्राओं को बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाने की योजना बनाई थी। सोशल मीडिया स्नैपचैट के माध्यम से उसकी छात्राओं से पहचान हुई थी। इस संबंध में 17 सितंबर को शिवाजी नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच टीम में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सोहन कुमार और महिला सिपाही प्रियंका मदन शामिल थीं।
रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को शिवाजी नगर थाना पर इसका पर्दाफाश करते हुए बताया कि विगत 13 सितंबर को थाना क्षेत्र के दसौत गांव से 9.30 बजे दो नाबालिग सगी बहन छात्रा स्कूल पढ़ने गयी हुई थी। जो घर वापस नहीं आई।पीड़ित मां ने 17 सितंबर को आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…