Samastipur

समस्तीपुर: 10 दिनों से बंद पानी जल मीनार का मोटर, फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क जाम कर जताया विरोध, 4 हजार से अधिक परिवारों पर संकट

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के शिवरामा गांव में पेयजल संकट को लेकर मंगलवार की सुबह ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पिछले दस दिनों से जलमीनार की मोटर खराब होने के कारण गांव के वार्ड संख्या 3, 4, 5 और 6 में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने डुमरा चौक पर रोसड़ा-बहेरी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया।

सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर ग्रामीणों ने यातायात पूरी तरह ठप कर दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार और पीएचईडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और तेज धूप में राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी महेश पौदार, योगेन्द्र पासवान, नंद किशोर मंडल, राम प्रसाद मंडल, मनोज राम, कविता देवी, सुनिता देवी, सरोजनी देवी, गंगा मंडल, अरुण मुखिया, भोला मुखिया और दिलीप मंडल सहित कई लोगों ने बताया कि गांव के जलमीनार की मोटर करीब दस दिन पहले खराब हो गई थी। तब से लेकर आज तक पीएचईडी विभाग की ओर से कोई सुधार कार्य नहीं हुआ।

गांव में जल संकट इतना गहरा गया है कि लोग दूसरे गांवों और वार्डों से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दराज से पानी ढोने में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय पदाधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं कर रहे। ग्रामीणों का कहना है कि मोटर की मरम्मत के नाम पर उन्हें लगातार गुमराह किया जा रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो पीएचईडी विभाग की ओर से कोई ठोस कदम उठाया गया।

भीषण गर्मी में जब लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब सप्लाई बंद होने से चार हजार से अधिक परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही शिवाजीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। बीपीआरओ राजू कुमार और पंचायत मुखिया के पुत्र संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही जलमीनार की मोटर को ठीक कर पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी। इसके बाद लोगों ने सड़क से जाम हटाया, जिससे यातायात बहाल हो सका। हालांकि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे फिर से आंदोलन को मजबूर होंगे। लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए। शिवराम गांव में जल संकट की यह स्थिति न केवल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि आम लोगों के बुनियादी जरूरतों की अनदेखी का भी प्रतीक बन गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

14 घंटे ago