समस्तीपुर : आगामी 10 सितंबर को होने वाली सहायक प्रशाखा पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-37/2025, बीपीएससी, पटना) के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम रोशन कुशवाहा ने की। जानकारी के अनुसार यह परीक्षा जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से अपराह्न 2:15 बजे तक आयोजित होगी।
परीक्षा की शुचिता एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने 08 ज़ोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी तथा 20 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं कड़ाई से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था के साथ आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में पुलिस प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…