Samastipur

समस्तीपुर शहर में बढ़ी बाइक चोरी की घटनाएं, पुलिस अंकुश लगाने में विफल, हाल ही में सदर SDO कार्यालय से भी चोरी हुई थी बाइक

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हाल के दिनों में आधा दर्जन से अधिक बाइक की चोरी हो चुकी है। इससे लोगों में आक्रोश है। लेकिन बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस बिल्कुल असफल साबित हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरी की लगातार हो रही घटना ने पुलिस की भी परेशानी बढ़़ा दी है।

विगत दिनों समस्तीपुर कचहरी कैंपस, एसबीआई मेन ब्रांच, सदर अनुमंडल कार्यालय, पटेल मैदान, काशीपुर समेत अन्य जगह से लगातार बाइक चोरी की आधा दर्जन से अधिक घटना हुई है। लेकिन अब तक चोर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऐसे में बाइक चोरी की घटना रोकने के लिए नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का भी गठन किया गया है। टीम के द्वारा कुछ संदिग्धों को उठाकर भी पूछताछ की गई लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

हाल ही पिछले हफ्ते बीते अगस्त महीने में नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर बैतल चौक मस्जिद के पास से एक बाइक की चोरी हुई थी। इसके अलावे उसी दिन काशीपुर स्थित एक लाइब्रेरी के बाहर से भी बाइक की चोरी हुई। वहीं 23 अगस्त को अति व्यस्त सदर एसडीओ कार्यालय से भी बाइक की चोरी हो गयी। सदर एसडीओ कार्यालय कैंपस से बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गयी। बावजूद अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके अलावे पटेल मैदान के पास से भी बाइक चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि उनके नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है, जो लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। कुछ संदिग्धों की पहचान भी की गयी है, जल्द ही बाइक चोरी की घटना पर लगाम लग जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

5 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

5 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

8 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

8 घंटे ago