समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन और पिरामल स्वास्थ्य की ओर से रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें अस्पताल कर्मियों, एएनएम छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस वर्ष की थीम रेसिंग फाॅर एयर रही, जिसके तहत वायु प्रदूषण से निपटने के लिए तेजी, धैर्य, समानता और टीमवर्क की आवश्यकता पर बल दिया गया। ओपीडी परिसर में लोगों से संवाद कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। वहीं सभी कर्मियों ने स्वच्छ वायु बनाए रखने की शपथ भी ली।
सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि स्वच्छ वायु केवल सामूहिक प्रयासों से संभव है। उन्होंने स्वास्थ्य, वायु गुणवत्ता और पर्यावरणीय संतुलन के आपसी संबंध पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपील की कि बिजली, पानी और वाहन का उपयोग जरूरत के अनुसार ही करें। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि स्वच्छ वायु और स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है और इसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…